Wednesday 3 April 2013

स्त्री हो या पुरुष को पलंग के नीचे रखना चाहिए ये चीजें

Leave a Comment
आज अधिकांश लोगों को ठीक से नींद न आने की शिकायत रहती है। ऐसे में वे कई प्रकार की चिकित्सकीय उपचार अवश्य करवाते हैं, लेकिन यदि नींद की यह समस्या ठीक नहीं हो रही हो तो यहां दी गई बातों का ध्यान हमेशा रखें।
घरों में पलंग के नीचे कुछ न कुछ सामान अवश्य ही रखा जाता है, यह एक सामान्य सी बात है। पलंग या बेड का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। 24 घंटे में से कम से कम 6-8 घंटे हम सोते हैं।
इस बात से स्पष्ट है कि अच्छी नींद के लिए अच्छा बेड होना बहुत जरूरी है। यहां दिए गए फोटो पर क्लिक करें और जानिए पलंग से जुड़ी खास बातें...
 बता रहे है , बिभा कॉलेज के एक्सपर्ट :
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि बेड भी अच्छा हो लेकिन फिर भी उस पर सोने वाले लड़के या लड़की की शादी नहीं हो रही है या अन्य कोई परेशानियां चल रही है तो संभवत: उनके पलंग के नीचे वास्तुदोष उत्पन्न करने वाली वस्तुएं रखी हुई हो सकती हैं। यदि पलंग के नीचे वास्तुदोष होगा तो कई प्रकार के मानसिक तनाव पैदा हो सकते हैं। मन व्यर्थ की बातों में भटक सकता है।
 
विवाह योग्य लड़के और लड़कियां जिस पलंग पर सोते हों उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या व्यर्थ का सामान नहीं रखना चाहिए। इनसे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। ऐसी चीजों के कारण अविवाहित लोगों का मन गलत दिशा में भटकता है। इस वजह से उन्हें विवाह के बाद कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है। अत: ऐसी वस्तुओं से नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है जिससे युवाओं के विचारों में भी नकारात्मकता पैदा होती है। उनका मन व्यर्थ की बातों में भटकने लगता है और उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाती।
 
कभी-कभी कोई लड़का या लड़की पूर्णतया योग्य है और उसका परिवार भी सभ्य तथा समाज में सम्मान पाने वाला है फिर भी उनकी शादी नहीं हो रही हो तो यह चिंताजनक विषय है। ऐसी परिस्थिति में विवाह योग स्त्री-पुरुष के पलंग के नीचे ध्यान देना चाहिए। यदि पलंग के नीचे गलत वस्तुएं रखी हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा करने पर विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
 
पलंग के नीचे वास्तुदोष होने से बुरे सपने आते हैं, विचार अशुद्ध होते हैं, अधार्मिक कृत्य करने का मन बन सकता है। इनसे बचने के लिए पलंग के नीचे की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
वास्तुदोष बढ़ाने वाली चीजें जैसे लौहे की बेकार चीजें, अधिक वजन वाला कोई सामान, अनुपयोगी वस्तुएं, पलंग के नीचे ठीक से साफ-सफाई न होना, दवाइयां आदि होना, अधार्मिक वस्तुएं पलंग के नीचे होना, इन बातों से कई प्रकार के दोषों को उत्पन्न होते हैं। अत: पलंग के नीचे साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
 
**ये सभी उपाय अपनी विश्वास पर निर्भर करती है. 
 

0 comments:

Post a Comment

Thank you giving your feedback. Your Feedback with help us to improve our article.
If you want to apply for "Franchise" or, STUDY CENTER . Please call :08986054337