Friday 5 April 2013

होली है

Leave a Comment
होली में भंग की गोली चखो, औ रंग की भर - भर दे पिचकारी.
मत मान बुरा - मत सोच ज़रा, खुश कौन हुआ कौन देवे है गारी.
बुढा - जवान में भेद दिखे नहीं , फाग के रंग में सब रंग जावे.
मुँह में दाँत - न पेट में आँत, पर फाग के राग में सब रम जावे.
ढोल - मजीरा के ताल पे थिरके, अस्सी बरीस के दे - दे के तारी.
होली में भंग की गोली चखो, औ रंग की भर - भर दे पिचकारी.
नारि नवेली से जाकर पूछो, का होव...त फगुनी अंगड़ाई.
होली के रंग में भंग पड़े, जब संग नहीं साजन हरजाई.
पुआ भी रोटी सरीखा लगे, और होली की गीत लगे जस गारी.
होली में भंग की गोली चखो, औ रंग की भर - भर दे पिचकारी.
. .... सतीश मापतपुरी

0 comments:

Post a Comment

Thank you giving your feedback. Your Feedback with help us to improve our article.
If you want to apply for "Franchise" or, STUDY CENTER . Please call :08986054337